2023 TATA Nexon Facelift Full Review: कीमत, फीचर्स, माइलेज और परफॉर्मेंस

Lalit Sharma
7 minute read
0

 

2023 TATA Nexon Facelift Full Review: कीमत, फीचर्स, माइलेज और परफॉर्मेंस

2023 Tata Nexon Facelift Full Review: कीमत, फीचर्स, माइलेज और परफॉर्मेंस - Tata Nexon को TATA ने साल 2017 में लांच किया गया था और ये कार अब तक की Best Selling Compact XUV बन गई है। इसके बाद अब तक कई सारे वेरिएंट निकल चुके हैं। 

2023 TATA Nexon Facelift Full Review: कीमत, फीचर्स, माइलेज और परफॉर्मेंस

हाल ही में टाटा ने टाटा नेक्सन का Facelift लॉन्च किया है। Tata Nexon जब लॉन्च हुई थी, तब NCAP द्वारा भारत की पहली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली कार थी और इसने चाइल्ड सेफ्टी मे भी 4 स्टार हासिल किया है।

Safety Features 

  • 6 Air Bag from Base Variants
  • Rear Parking Assist
  • ABS with EBD
  • ISOFIX
  • Auto Headlamps
  • Auto Dimming IRVM
  • Electric Stability Program
  • Tire Pressure Monitoring System
  • Hill Hold Assist
  • 360 Degree Camera
  • Traction Control
  • Roll Over Mitigation
  • 3 Point Seatbelt
  • Blind View Mirroring

 

 Exterior 

Variants - 2023 TATA Nexon Facelift कुल 8 वेरिएंट में आती है, जिसमें Smart, Smart+, Smart+ S, Pure, Pure S, Creative, Creative+, Creative+ S, Fearless, Fearless+ और  Fearless+ S शामिल है।

Looks – Tata Nexon को अब बिल्कुल नए look मे उतारा गया है। इसका नया लुक काफ़ी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव है, जिसमें सामने अब आपको Split Headlight देखने को मिलता है। अब आपको इसमे दोनों Headlights LED देखने को मिलती है। अब इसमे आपको 360 डिग्री कैमरा देखने को मिलता है। सामने की तरफ पहले जहा आपको Headlights मिलती थी, वहा अब आपको नई Day Time Running LED Lights मिलती है। अब आपको इसमे फ्रन्ट Parking Sensors मिलते है। Side से इसका Look पहले जैसा ही है। इसमे आपको Roof Ralls और Sunroof भी मिल जाता है। पीछे आपको इसका काफी नया Design मिलता है। इसमे आपको Connected Tail Lamps और LED मिलते है। पीछे आपको Spoiler और Shark Fin Antenna भी मिलता है। Wiper इसके पीछे Spoiler के नीचे छुपा है।  

Service - 2023 TATA Nexon Facelift को आपको हर 15 हजार किलोमीटर या फिर 1 साल के बाद Service करवाना होगा। साथ ही इसमें 7.5 हजार किलोमीटर या हर 6 महीने बाद Checkup करवाना होगा। 

Warranty - 2023 TATA Nexon Facelift में आपको 3 साल या 1 लाख किलोमीटर वारंटी मिलती है। 

Boot Space - टाटा नेक्सन Facelift में आपको 350 लीटर की Boot Space मिलती है। जिसमें कि आप अपनी फैमिली के साथ किसी Trip पर जाए तो, 2 बड़े साइज और दो मीडियम साइज के बैग आसानी से स्पेस में Fit हो जाएंगे। 

Wheel - 2023 TATA Nexon Facelift मे आपको 16 इंच के नए Alloy Wheel मिल जाएंगे। इसमे आपको 16 इंच का Spare wheel मिलता है, लेकिन ये थोड़ा पतला है। गाड़ी की लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1804 mm और व्हीलबेस 2498 mm है। इसका Ground Clearance 208 mm है।

Suspension – इसमे फ्रन्ट मे Independent& Lower Wishbone& McPherson Strut with Coil Spring Suspension और Rear मे Semi-independent & Open Profile Twist Beam with Stabilizer Bar & Coil Spring and Shock Absorber सस्पेन्शन मिलते है।  इसके Suspension काफी Smooth है, जिससे गड्ढों या Speed Breaker पर बहुत कम झटके महसूस होते है।

Colors - टाटा नेक्सों में आपको 14 कलर देखने को मिल जाएंगे, जिनमें Fearless Purple, Creative Ocean, Pure Grey, Flame Red, Daytona Grey, Pristine White, Calgary White, Flame Red with White Roof, Daytona Grey with White Roof, Creative Ocean with White Roof, Pristine White with Black Roof , Daytona Grey with Black Roof, Flame Red with Black Roof, Fearless Purple with Black Roof शामिल है।

2023 TATA Nexon Facelift Full Review: कीमत, फीचर्स, माइलेज और परफॉर्मेंस


 Interior 

बात करे 2023 TATA Nexon Facelift के Interior की, तो इसमे अलग अलग variant के हिसाब से कई सारी Themes का Interior मिलता है। इसमें आपको आगे Dash Board पर Black और अलग अलग कलर टोन के Soft Touch का कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएगा। Front Row की Seat काफी Wide और काफ़ी कंफर्टेबल है। यदि आप कभी Long trip पर जाएंगे, तो भी आपको इन सीटों से थकान महसूस नहीं होगी। साथ में आपको Front Row मे Ventilated Seat मिल जाएगी। Seat Manually Adjustable है।  

अब इसमे आपको नया 2 Spoke Steering Wheel मिलता है, जिसमे Tata का illuminated Logo दिखता है। साथ ही अब इसमे Steering Wheel के पीछे आपको Peddle Shifter भी मिलते है। Steering Wheel पर आपको लेफ्ट साइड में Audio Control और राइट साइड में Cruse Control दिया गया है।

2023 TATA Nexon Facelift मे अब आपको 10.25 इंच का Fully Digital Instrument Cluster मिलता है, जो की Fully Customizable है।

2023 TATA Nexon Facelift मे अब आपको 10.25 इंच की बड़ी Touch Screen दी गई है, जिसमें Android Auto और Apple Car Play दोनों का ही सपोर्ट मिलता है। साथ ही आपको इसके साउंड सिस्टम में JBL के 9 Speaker मिलते हैं, जिनकी क्वालिटी काफी अच्छी है। इसमे अब आपको सारे Control Panel Button की बजाय Touch मिलते है। इसमे आपको Auto Day Night Mirror भी मिलता है। 2023 TATA Nexon Facelift मे अब आपको 200+ Voice Assisted Command और SOS Button भी मिलती है।  

2023 TATA Nexon Facelift मे आपको वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। साथ ही इसमें आपको इलेक्ट्रिक Sunroof देखने को मिल जाएगा। इसमें Rain Sensing Wipers पर भी दिए गए हैं। इसमें आपको Air Purifier भी मिलता है और साथ में Automatic Climate Control भी मिलता है। इसमे आपको आगे 12 V, USB और Type C चार्जिंग पोर्ट भी मिलते है। लेकिन आपको इसमे Manual Handbrake ही मिलता है।  

अब बात करते हैं 2023 TATA Nexon Facelift के Rear Seat Row की, जिसमें आप आराम से 3 लोग बैठकर जा सकते हैं। Tata Nexon का पिछला हिस्सा काफी वाइड है, इसलिए पीछे 3 लोगों को बैठने में कोई परेशानी नहीं होती है। साथ ही इसमें Knee Room और Head Room ठीक है, जिससे लंबे Height का व्यक्ति ठीक ठाक पीछे बैठ सकता है। 

आप को 2 सीट पर Head Rest देखने को मिल जाएंगे और साथ ही बीच में आपको Arm Rest और दो का Cup Holder दिए गए हैं। पीछे Doors मे 1 लीटर की Bottle आ जाएगी। साथ ही पीछे की तरफ आपको AC Vents भी मिल जाते हैं और पिछे एक 12 वोल्ट और USB Charging Port भी दिया गया है।

 

 Features 

  • Rain Sensing Wipers
  • LED Headlamps
  • 2 Spoke Steering Wheel With Illuminated TATA Logo
  • Cruise Control
  • Auto headlamps
  • Rear AC Vents
  • Multi Drive Modes
  • Ventilated Front Row Seats
  • Wireless Charger
  • Voice Assist Electric Sunroof
  • Fully Automatic Climate Control
  • Connected Car Technology
  • Xpress Cool
  • 25 inch Digital Instrument Cluster
  • Touch Based HVAC Controls
  • 25 inch Touch Screen
  • 9 Speaker JBL Sound System
  • Android Auto & Apple Car Play
  • Power Steering
  • Paddle Shifters
  • Push Start/Stop Button

 Engine and Power 

2023 TATA Nexon Facelift मे आपको अब नए BS 6 Phase 2 Standard पर Petrol मे 1.2 L Turbo और Diesel मे 1.5 L Engine मिलता है। पेट्रोल मे आपको 118 BPH की Power और 170Nm का Torque देखने को मिलता है। डीजल मे आपको 113 BPH की Power और 260Nm का Torque देखने को मिलता है। 

Fuel                               BS6 Petrol                              BS6 Diesel

Power                              118BHP                                  113BPH

Engine                           1.2 L Turbo                            1.5 L Turbo

Torque                              170Nm                                  260Nm

Transmission            5MT/6MT/6AMT/7DCA             6MT/6AMT

No. of Cylinder                     3                                            4

Displacement (cc)              1199                                      1497

 

2023 TATA Nexon Facelift मे अब आपको Low Speed मे ज्यादा Power देखने को मिलेगा, जिससे आपको Overtake करने के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। इसका Clutch भी काफी Smooth है, जिससे आपको Gear Shifting मे कोई परेशानी नहीं होगी। 


 Mileage 

  • Nexon Diesel MT: 23.22kmpl
  • Nexon Diesel AMT: 24.07kmpl
  • Nexon Petrol MT: 17.33kmpl
  • Nexon Petrol AMT: 17.05kmpl

यह भी पढ़े - Top 5 Safest Car Under 10 lakh - हिंदी में

 Price 

2023 TATA Nexon Facelift का Price अलग अलग वैरिएंट के लिए Rs. 8.10 लाख से Rs. 15.50 लाख तक जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top